CSK vs KKR मैच में कौन मारेगा बाजी जानिए पूरी प्लेयर बैटल रिपोर्ट

IPL 2026 का रोमांच अब अपने चरम पर पहुंच रहा है और मैच नंबर 22 में चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स आमने सामने होंगी। यह मुकाबला 14 अप्रैल को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें इस सीजन में अब तक उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई हैं। KKR जहां अंक तालिका में सबसे नीचे 10वें स्थान पर है और अभी तक जीत दर्ज नहीं कर सकी है। वहीं CSK भी 9वें स्थान पर संघर्ष कर रही है और चार मैचों में केवल एक जीत हासिल कर पाई है। ऐसे में यह मैच दोनों टीमों के लिए वापसी का बड़ा मौका माना जा रहा है।
संजू सैमसन बनाम सुनील नरेन की बड़ी टक्कर
इस मुकाबले में सबसे बड़ी चर्चा संजू सैमसन और सुनील नरेन के बीच होने वाली भिड़ंत की है। संजू सैमसन ने पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शानदार शतक लगाकर टीम को पहली जीत दिलाई थी और वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। हालांकि नरेन हमेशा से ही बड़े बल्लेबाजों के लिए मुश्किल गेंदबाज रहे हैं। आंकड़ों की बात करें तो सैमसन ने नरेन के खिलाफ 13 T20 पारियों में 66 रन बनाए हैं और तीन बार आउट हुए हैं। ऐसे में यह मुकाबला मैच का रुख बदल सकता है।

रहाणे बनाम खलील और गायकवाड़ बनाम सैनी की जंग
इस मैच में दो और अहम भिड़ंतें देखने को मिलेंगी। KKR के कप्तान अजिंक्य रहाणे इस सीजन में अभी तक बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं, लेकिन वह खलील अहमद के खिलाफ हमेशा संभलकर खेले हैं। रहाणे ने खलील के खिलाफ 5 पारियों में 25 रन बनाए हैं और सिर्फ एक बार आउट हुए हैं। वहीं दूसरी बड़ी टक्कर CSK कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और नवदीप सैनी के बीच होगी। गायकवाड़ ने सैनी के खिलाफ 3 पारियों में 14 रन बनाए हैं और अभी तक आउट नहीं हुए हैं। यह दोनों मुकाबले मैच की दिशा तय कर सकते हैं।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन और मुकाबले की अहमियत
CSK और KKR दोनों ही टीमें इस मैच को जीतकर अपनी स्थिति सुधारना चाहेंगी। CSK की टीम में रुतुराज गायकवाड़, एमएस धोनी, संजू सैमसन, शिवम दुबे और नूर अहमद जैसे खिलाड़ी शामिल हैं, जो किसी भी समय मैच का पासा पलट सकते हैं। वहीं KKR की टीम में अजिंक्य रहाणे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती और कैमरन ग्रीन जैसे स्टार खिलाड़ी मौजूद हैं। दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला सिर्फ दो अंक का नहीं बल्कि आत्मविश्वास और वापसी की लड़ाई भी है।
